राष्ट्रीय अभ्युत्थान मंडल (राम )
संस्कार | सेवा | राष्ट्र निर्माण
संस्कार | सेवा | राष्ट्र निर्माण
. .
Rashtriya Abhyutthan Mandal (RAM)
संस्था का परिचय
राष्ट्रीय अभ्युत्थान मंडल (राम) एक विधिवत पंजीकृत सार्वजनिक चैरिटेबल ट्रस्ट है, जो भारतीय संस्कारों, नैतिक मूल्यों तथा सामाजिक जागरूकता के प्रसार के लिए समर्पित है। संस्था का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना, बच्चों और युवाओं के चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करना तथा सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करना है।
राष्ट्रीय अभ्युत्थान मंडल द्वारा संस्कार पाठशाला, शिक्षा सहयोग, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम तथा विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का सतत प्रयास किया जाता है। संस्था का विश्वास है कि संस्कारित व्यक्ति ही सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का आधार होते हैं।
हम समाज के सभी नागरिकों, युवाओं और स्वयंसेवकों का स्वागत करते हैं कि वे इस सेवा अभियान से जुड़कर राष्ट्र निर्माण के इस प्रयास में सहभागी बनें।
संस्कार पाठशाला पहल के माध्यम से राष्ट्रीय अभ्युत्थान मंडल (राम) बच्चों और युवाओं को भारतीय ऋषि परंपरा पर आधारित नैतिक शिक्षा, चरित्र निर्माण, अनुशासन, सत्य, सेवा और राष्ट्रप्रेम के संस्कार प्रदान करने का प्रयास कर रहा है। मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर संचालित इन सत्रों में बच्चों को सरल और प्रेरणादायक तरीके से जीवन मूल्यों की शिक्षा दी जाती है ताकि वे बचपन से ही एक जिम्मेदार, संस्कारित और जागरूक नागरिक बन सकें।
इस पवित्र कार्य को आगे बढ़ाने के लिए समाज के सहयोग और सहभागिता की आवश्यकता है।
नशा जागरूकता अभियान का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को बचपन से ही नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। संस्था 8 से 10 वर्ष की आयु के बच्चों को सरल भाषा और उदाहरणों के माध्यम से यह समझाती है कि नशा किस प्रकार व्यक्ति, परिवार और समाज को नुकसान पहुंचाता है।
हमारा लक्ष्य एक ऐसा समाज बनाना है जहाँ आने वाली पीढ़ी नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार जीवन जी सके। इस अभियान को व्यापक स्तर तक पहुँचाने के लिए समाज के सहयोग की आवश्यकता है।
Rashtriya Abhyutthan Mandal (RAM) वृद्ध सेवा पहल के अंतर्गत संस्था समाज के उन बुजुर्गों की सेवा और सहायता के लिए कार्य कर रही है जो अकेलेपन, असहायता या आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य बुजुर्गों को सम्मान, सहयोग और सुरक्षा प्रदान करना है।
संस्था वृद्धाश्रम जैसी सेवाओं की स्थापना करने की दिशा में भी कार्य कर रही है, जहाँ बुजुर्गों को सम्मानपूर्ण वातावरण, देखभाल और मानवीय सहयोग मिल सके। इस सेवा कार्य को सफल बनाने के लिए समाज के सहयोग की आवश्यकता है।
“आपका छोटा-सा सहयोग किसी बच्चे के भविष्य, किसी बुजुर्ग की मुस्कान और समाज के उज्ज्वल कल का आधार बन सकता है।”
हमसे कैसे जुड़ें ?
Rashtriya Abhyutthan Mandal (RAM) राष्ट्रीय अभ्युत्थान मंडल (राम) समाज के सभी जागरूक नागरिकों, युवाओं और सेवाभावी व्यक्तियों का स्वागत करता है। यदि आप समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के इस प्रयास का हिस्सा बनना चाहते हैं तो स्वयंसेवक, सहयोगी या दानदाता के रूप में हमारे साथ जुड़ सकते हैं। आपके छोटे-से प्रयास से भी समाज में बड़ा परिवर्तन संभव है।
“सेवा ही सच्चा धर्म है - आइए, मिलकर समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें।”